शनिवार, 20 फ़रवरी 2016

क्या भगवान हर जगह होता हैं???

भगवान तो हर जगह होता है... फिर एक्सीडेंट क्यों होता है?
भगवान तो हर जगह होता है... फिर बलात्कार क्यों होता है?
भगवान तो हर जगह होता है... फिर चोरी लुटमार क्यों होती है?
भगवान तो हर जगह होता है... फिर धर्म के नाम पे दंगा क्यों होता है?

भगवान तो हर जगह होता है... फिर गरीब भूखा क्यों होता है?
भगवान तो हर जगह होता है... फिर छोटा बच्चा दूध के लिये क्यों रोता है?

कहा है फिर ये भगवान???
क्या इसको औरतो की चिंखे सुनाई नही देती?
क्या बच्चो की खामोशी दिखाई नही देती?
सरहद पर गोलीयों की बौछार सुनाई नही देती?

या फिर हमारी तरह ही ये भी डर के बैठा है गुंडो से?
या फिर इसको मंदिर मस्जिद का सोना और खाना ही पसंद है. बाकी उसे किसी से क्या मतलब. क्यों?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट