शनिवार, 7 मई 2016

प्रथम प्रधानमंत्री गायब? Part 2

पाठ्यक्रम में बदलाव के बाद अब स्कूली बच्चे
अकबर
नहीं बल्कि महाराणा प्रताप को महान पढ़ेंगे. साथ
ही चाणक्य द ग्रेट, वीरांगना
हाड़ीराणी, धेनु
महिमा के बारे में जानेंगे.

किस तरह से पढ़ाया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी का चमत्कार?

कक्षा छह की अंग्रेजी की किताब में स्वच्छ भारत
अभियान का लोगो भी दिया गया है.
क्लीन इंडिया अवर रूल शीर्षक वाले इस पाठ में स्वच्छता
के नियम बताए गए हैं. आठवीं की
संस्कृत की पुस्तक
में तेरहवा पाठ 'स्वच्छम् भारतम्' है. इसमें स्वच्छ
भारत का महत्व बताया गया है. इसमें लिखा गया है
कि यह अपने प्रधानमंत्री का चमत्कार है कि हर
कोई स्वच्छता के लिए जुटा हुआ हैं.

इतिहास में विशेषतौर पर 'दृढ़ निश्चयी
सरदार'?

आठवीं की इतिहास की पुस्तक में तो स्वतंत्रता
संग्राम में योगदान पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की
सचित्र जानकारी है. वहीं 5वीं की हिंदी की
पुस्तक में 'दृढ़ निश्चयी सरदार' शीर्षक से सोलहवें
पाठ में विशेष उल्लेख किया गया है.

किस वीर रानी की गाथा हुई शामिल?

आठवीं में की किताब में 'द ब्रेव लेडी ऑफ
राजस्थान' के साथ 'चाणक्य द ग्रेट' पाठ भी
शामिल किया गया है. इससे पहले इसमें अकबर को महान लिखा जाता था.

स्कूल में पढ़ेंगे गीता का पाठ और गाय की
महिमा?

कक्षा 8 की संस्कृत की किताब 'रंजिनी' में 'धेनु
महिमा' शीर्षक से गाय पर विशेष पाठ है जिसमें
गाय का महत्व बताया गया है.
वहीं 'गीताअमृतम्'
पाठ भी है जिसमें भगवत गीता का उल्लेख करते हुए 10 श्लोक दिए गए हैं.

प्रथम प्रधानमंत्री गायब? Part 1

चाचा नेहरू के साथ ये क्या किया भाजपा सरकार ने !

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ यूं तो कई विवाद जुड़े हुए हैं, लेकिन ताजा मामला उनके सम्मान और इतिहास से जुड़ा है. नई पीढ़ी को उनकी शख्सियत और व्यक्तित्व के बखान से जुड़ा है. आजादी के बाद शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब उनके महिमामंडन से किसी सरकार ने किनार कर लिया है. सरकार की ओर से नेहरू की उपलब्धियों और आजादी में उनके योगदान को स्कूली पाठ्यक्रम से गायब कर दिया है.

पाठ्यक्रम से नेहरू को लेकर यह नया मामला राजस्थान से जुड़ा है. प्रदेश की भाजपा सरकार ने लम्बे समय बाद स्कूली शिक्षा का पाठ्यक्रम आखिर बदल दिया है. इस बदलाव में सबसे बड़ा बदलाव इतिहास की किताबों में किया गया है. इन किताबों के पन्नों से नेहरू का नाम गायब है.

वसुंधरा राजे सरकार के निर्देशों के बाद पहली से आठवीं तक लगभग सभी विषयों में बड़े बदलाव के साथ किताबें छपी है. ये किताबें इसी सप्ताह से बच्चों के हाथ में पहुंच जाएंगी. इनमें कक्षा छह से आठ तक के पाठ्यक्रम से नेहरू का नाम गायब हुआ है. प्रथम राष्ट्रपति का उल्लेख लेकिन प्रथम प्रधानमंत्री गायब?

इन किताबों में आजादी के महानायकों के नामों का उल्लेख है. असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा, दांडी, सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन में महात्मा गांधी का भी उल्लेख है. देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का सचित्र वर्णन है लेकिन प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है. नेहरू को छोड़ किनके योगदान को प्राथमिकता?

इतिहास विषय की इन पाठ्यपुस्तकों में चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, चापेकर बंधु, वीर सावरकर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस के योगदान का विशेष उल्लेख किया गया है.
बच्चे अकबर महान नहीं पढ़ेंगे?

Read प्रथम प्रधानमंत्री गायब? Part 2

लोकप्रिय पोस्ट