रविवार, 12 जून 2016

सन् 2095 यानी आज से 79 साल बाद

रितेश अपने कमरे में चुपचाप गुमसुम सा बैठा है....तभी मम्मी की तरंगे कैच होने लगती है(उस समय तक शायद मोबाईल म्यूज़ियम में दिखेंगे और ऐसे छोटे छोटे ऊँगली में फिट होने वाले गजेट्स आजायेंगे जिनका बटन ऑन करने के बाद जिस व्यक्ति के बारे में सोचेंगे उस से मानसिक तरंगो से बात शुरू हो जाएगी जैसे आजकल मोबाईल से होती है।
रितेश हलो मम्मी ...कैसी है आप???
मम्मी:--ठीक हूँ बेटा ..तू बता अभी अमेरिका में धूप निकली की नही??
रितेश:--नही मम्मी अभी कहाँ... करीब दो महीने तो हो ही गए...अभी तक अन्धेरा ही है और मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई है की अभी एक महीने और सूरज निकलने के आसार नही है।
मम्मी:--ह्म्म्म यहाँ भी स्थिति ठीक नही है ..पिछले एक महीने से सूरज ढल ही नही रहा...85 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है...भयंकर पराबैंगनी किरणे फैली हुई है..कल ही पडौस वाले जोशी जी का मांस पिघल कर गिरने लगा था...वो अभी भी I.C.U  में भर्ती है
रितेश :--ओह्ह तो क्या उन्हने घर पे ओजोन कवर नही लगा रखा है क्या???
मम्मी-घर पर लगवा तो रखा है पर उनकी कार का ओजोन कवर थोडा पुराना हो गया था इसलिए...उसमे छेद हो गया और पराबैगनी किरणे उनकी बॉडी से टच हो गई थी।
रितेश:--अच्छा मम्मी आपने सुना इधर एक बड़ी घटना हो गई...परसो अमेरिका के किसी कस्बे एक पौधा पाया गया...पूरी दुनिया में अफरातफरी मच गई दुनिया भर के वैज्ञानिक वहाँ इकठ्ठा हो गए काफी रिसर्च चल रही आखिर दुनिया में एक वनस्पति दिखाई देना बहुत बड़ी बात है।
मम्मी:---अच्छा बेटा तू टाईम से अपने भोजन के केप्सूल तो लेता हैं ना???और हां वो पानी वाले केप्सूल लेना मत भूलना वरना तेरी तबियत खराब हो जाएगी।
और टाईम से ऑक्सीजन लेते रहना बेटा तेरे पापा ने एक बार ऑक्सीजन लेने में लापरवाही कर दी थी पुरे फेफड़े ही बदलवाने पड़ गए...तू तो जानता ही है की अच्छे वाले फेफड़े कितने महंगे हो गए है...।
रितेश:---मम्मी अभी  बजाज के फेफड़े लांच होने वाले है जो कीमत में काफी कम है और सर्विस होंडा के फेफड़ो जैसी ही रहेगी।
और हां मम्मी आप भी याद रखना घर में तीन चार लिवर एक्स्ट्रा रखा करो.....यूँ भी दादा जी को हर तीन महीने में नया लिवर लगता ही है एकाध एक्स्ट्रा में भी रहना चाहिए कब रात बी रात जरूरत पड़ जाए।

आपको शायद यह मजाक लग सकता है पर अपनी आने वाली पीढ़ी को इन परिस्थितियों से बचाना है तो ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाइये

मैं मोदी को अच्छा कैसे समझूं??

1. जो अपने भाई बहनों व परिवार का न हो सका वो देश का कैसे?
2. जो पति धर्म न निभा सका।
3. जिसने पत्नी छोड़ कर दो घरों को सदा के लिए दुखी किया।
4. प्रधानमंत्री बनने के लिए जिसने झूठे वादे किए।
5. जो दिखावा करता है कि देश के लिए काम कर रहा हूं पर विदेश में घूम कर जनता का पैसा बरबाद कर रहा हो।
6. पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने से डरता हो।अौर मौका मिलते ही नवाज़ की माँ के पांव पड़ता हो।
7. अपनी पार्टी के भ्रष्ट सांसदों पर कोई कार्रवाई न करता हो।
8.झूठे आंकड़ों से गुमराह करता हो।
9. काले धन व धारा 370 पर जिसे सांप सूंघ जाता हो।
10. देश द्रोही पार्टियों व drug supporting पार्टी से गठबन्धन करने पर परहेज नहीं करता हो।
11. देश में जातिवाद को बढ़ावा देने वालों का सहयोग लेता व देता हो।
12. तेल व गैस दुगने दाम पर बेचकर देश को लूट रहा हो।
13. मीडिया को खरीद कर अपना झूठा प्रचार करता हो।
14. अभिमानी हो।
15. जनता की न सुनकर अपने मन की ही बात करता हो।
16. जो अपनी शिक्षा के बारे में बोलता कुछ और लिखता कुछ हो।
17.जो माँ बाप की गरीबी का बखान कर सुर्खियाँ बटोरने में लगा हो।
18.जो माँ बाप की मदद करने के समय परिवार व पत्नी छोड़ कर घर से भाग या भगा दिया गया हो।
19.जो पहले स्वदेशी का राग और अब FDI, पहले GST का विरोध व अब प्रशंसा, जय किसान का नारा दे कर किसानों को आत्महत्या के लिए विवश वाला महौल पैदा करता हो।

वो मुद्दें जिन पर मोदी कभी कुछ बोल ना पाए

केंद्र में भाजपा सरकार के आने के पूर्व भाजपा ने अनेकों वादे किए। इन वादों में से मोदी सरकार ने कुछ पुरे किए तो वहीं बहुत से वादों पर चुप्पी साधी रखी है। इसी तरह प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भी कई मसलों पर कुछ नही कहा और बिलकुल चुप रहे।

हम आपको उन महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बता रहे है जिन पर आवश्यक होने पर भी मोदी चुप रहे है-

1. राम मंदिर :-
भाजपा ने जब पहली बार राजनीती में जगह बनाई थी तब से राम मंदिर के मुद्दे को सबसे ऊपर उठाया था, पर अभी भी मोदी इस मुद्दे पर चुप है। और यह मुद्दा वैसा ही है जैसा पहले था।

2. धारा 370 :-
लोकसभा चुनाव के वक़्त मोदी के वादों में धारा 370 सबसे ऊपर था, पर अब मोदी इससे यू-टर्न लेते हुए दिखाई दे रहे है।

3. JNU मुद्दा :-
यह एक ऐसा मुद्दा था जिसने सरकार की जड़े हिला कर रख दी, पर फिर भी मोदी इससे दूर ही रहे।

4. व्यापम :-
यह भाजपा सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक है, जिसमे कई लोगों की जान तक चली गयी, यह मुद्दा अभी भी नही सुलझा है। इस पर भी मोदी ने कोई रिएक्शन नही दिया।

5. काला धन :-
भाजपा को जीत दिलाने का यह सबसे बड़ा हथियार था, जिसमे विदेशो में जमा काला धन वापस लाने की बात कही गयी थी, पर अब तक ऐसा कुछ भी नही हुआ।

6. अख़लाक़ :-
अख़लाक़ एक ऐसा मुद्दा बन गया जिसमे देश में सहिष्णुता और असहिष्णुता के बीच जंग छिड़ गयी, पर इससे भी मोदी दूर भागते दिखे।

7. महंगाई:
वादों पर ध्यान दिया जाए तो मंहगाई को कम करने की बात कही गयी थी, पर फिलहाल स्थिति इसके बिलकुल विपरीत है।

8. चीन:
लोकसभा चुनाव के वक़्त, प्रचार के महत्वपूर्ण मुद्दों में चीन का मुद्दा अहम था। लगातार चीन का भारत के ज़मीन पर कब्ज़ा, अरुणांचल प्रदेश के कई हिस्सों को अपना कहना जैसे कई मुद्दे थे जिनपर उम्मीद की जा रही थी कि मोदी सरकार का रुख सख्त हो

लोकप्रिय पोस्ट