रोहित वेमुला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रोहित वेमुला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 8 मार्च 2016

आखिर देश तो हमारा है

पिछले दिनों JNU में मुंह पर कपडा बांध कर कश्मीर की आजादी और देश विरोधी नारे लगाने वाले कौन लोग थे ❓

इनको आज तक क्यों नहीं पकड़ा जा सका ❓

क्यों इस पर चर्चा नहीं हो रही है ❓
क्यों इसे भुलाने का प्रयास किया जा रहा है ❓

कहीं ऐसा तो नहीं कि स्वयंभू राष्ट्र भक्तों ने ही रोहित_वेमुला का मामला, और स्मृति की बर्खास्तगी को जनता के जेहन से गायब करने के लिए मुँह पर कपडा बांध कर.........❓

लोग भुलावाते जा रहे और हम भूलते जा रहे हैं,

जब तक रोहित_वेमुला को न्याय न मिल जाये,

जब तक दोषियों को बर्खास्त नहीं किया जाता,

और जब तक देश विरोधी नारे लगाने वालों का पर्दाफाश नहीं हो जाता है,
तब तक इन मामलों को जिन्दा रखना प्रत्येक देशवासी का फर्ज बनता है,

कम-से-कम हम लोग तो रोहित वेमुला की कुर्बानी बेकार न जाने दें,

जगह-जगह ये उपरोक्त सवाल खडे करते रहें,

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2016

रोहित वेमुला मामले में नहीं हुआ न्याय

छात्रों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि रोहित वेमुला मामले में न्याय नहीं हुआ. केंद्र के जिन मंत्रियों के नाम इस मामले में आए, उनसे पूछताछ तक नहीं की गई. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए अलग से कानून बनाने की मांग होनी चाहिए. रोहित के नाम पर कानून बने. इससे पहले जंतर मंतर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोलकर माहौल के सियासत का पुट भर दिया.

नाकामियां छुपा रही है मोदी सरकार

राहुल ने जंतर-मंतर पर कहा कि देशभर में छात्रों की आवाज दबाई जा रही है. आरएसएस और बीजेपी चाहती है कि देश में एक ही तरह की सोच रहे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ भाषण देना जानती है. नाकामियों को छिपाने के लिए वह इसपर कोई बात ही नहीं करना चाहती. उन्होंने कहा, 'अगर आप बीजेपी और आरएसएस की बातों से सहमत नहीं होते तो वो आपको मार डालेंगे. जैसा रोहित वेमुला के साथ हुआ.'

शनिवार, 13 फ़रवरी 2016

JNU की घटना RSS के माइंड की उपज है।

हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला के मामले में ABVP की जो फजीहत हुयी है, एवं RSS के राष्ट्रवाद ( जो राजतंत्र को मजबूत व लोकतन्त्र को नष्ट करने के उद्देश्य से लाया गया है) को धक्का लगा है। इन दोनो को मजबूत करने व दलित  पिछड़े एकता को नष्ट करने के उद्देश्य से JNU कार्यक्रम लाया गया लगता है। बहुत कुटिल नीति के तहत इस कार्यक्रम को आयोजित कराया गया।जरा सोचो जब JNU ने इस कार्यक्रम की अनुमति नही थी तो हो कैसे गया। इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजन की तैयारी की गयी होगी। तैयारी के समय इसका विरोध या पुलिस कार्यवाही क्यो नही हुयी। मुद्दा जो तैयार करना था । इस कार्यक्रम से राष्ट्रवादियो ने कई निशाने साधे।
१- हैदराबाद के रोहित मामले में भाजपा, व ABVP की हुयी फजीहत को दबाना ।
२- रोहित मामले से उपजी दलित पिछड़े मुस्लिम एकता को नष्ट करना।
३-  RSS व उसके आनुसॉगिक संगठनों को राष्ट्र हितैषी सिद्ध करना, ताकि RSS का लोकतन्त्र को नष्टकर राजतंत्र को मजबूत करने का दूरगामी आन्दोलन की पोल न खुले।
४- देश में ब्राम्हणों के प्रति उभर रही नफरत को दबाना।
५- भाजपा को पिछले चुनावो में मिली करारी हार के बदले देश को हिन्दू मुस्लिम लड़ाई में बदलने की तैयारी।
    भाइयो लोकतन्त्र के लिये इतना खतरनाक JNU का कार्यक्रम नही जितना खतरनाक RSS व उसके आनुसॉगिक संगठनों का राष्ट्रवाद का कार्यक्रम व दलितो पिछड़े व मुस्लिमों की अभिव्यक्ति को दबाना है। राष्ट्रवाद लोकतन्त्र के लिये सबसे बड़ा खतरा है। हमारे लोग इसे समझे।इसका जवाब इसप्रकार निकाले कि बिना विरोध के राष्ट्रवाद की विचारधारा को नष्ट किया जा सके, अन्यथा लोकतन्त्र का नष्ट होना तय है। अगर किसी भाई को राष्ट्रवाद देश व जनहित में लग रहा हो तो एक बार राष्ट्रवाद के उत्पत्ति का इतिहास पढ ले और यह जानने का प्रयास करे कि राष्ट्रवाद व देशभक्ति की संकल्पना क्यो गढी गयी।

बुधवार, 3 फ़रवरी 2016

रोहित वेमुला अगर

रोहित वेमुला अगर एससी है तो भी ओबीसी और एसटी साथ है..
रोहित वेमुला अगर ओबीसी है तो भी एससी और एसटी साथ है..
रोहित वेमुला अगर एसटी है तो भी ओबीसी और एससी साथ है..
रोहित वेमुला अगर भारतीय है तो भी एससी,ओबीसी और एसटी साथ है..
प्रश्न ये उठता है कि रोहित बेमुला अगर एससी है तो हिन्दू है या नहीं?
प्रश्न ये उठता है कि रोहित बेमुला अगर एसटी है तो हिन्दू है या नहीं?
प्रश्न ये उठता है कि रोहित बेमुला अगर ओबीसी है तो हिन्दू है या नहीं?
प्रश्न ये उठता है कि रोहित बेमुला अगर एससी और हिन्दू है तो बजरंग दल कहाँ है?
प्रश्न ये उठता है कि रोहित बेमुला अगर ओबीसी और हिन्दू है तो RSS कहा है?
प्रश्न ये उठता है कि रोहित बेमुला अगर एसटी और हिन्दू है तो भाजपा किधर है?

लोकप्रिय पोस्ट