बीजेपी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बीजेपी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 फ़रवरी 2016

कांग्रेस का आंकड़ों के साथ दावा, 'NDA सरकार आने के साथ बढ़ जाता है देश में आतंकवाद

नई दिल्ली।

कांग्रेस ने आंकड़े पेश करते हुए दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के आने के बाद से सीमा पार से आतंकवाद बढा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट करके कहा है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में सीमा पार से संचालित आतंकवाद की घटनाएं 95 फीसदी तक कम हो गई थी। लेकिन एनडीए सरकार के पिछले 19 माह के कार्यकाल में आतंकवाद की घटना नौ प्रतिशत तक बढ गई है।

कांग्रेस ने अपने आरोपों के पीछे दलील दी है कि भाजपा सरकार आने के बाद सीमा पार से सक्रीय आतंकवादियों के हौंसले बढ जाते हैं। मोदी सरकार के आने के बाद सीमा पार से लगातार हमले हो रहे हैं। पिछले वर्ष आतंवादियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। इनमें पहला हमला 27 जुलाई को गुरदासपुर में हुआ और दूसरा 5 अगस्त को ऊधमपुर में हुआ।

इस बार आतंकवादियों ने गुरदासपुर में हमारे महत्वपूर्ण ठिकाने पर हमला किया है। इन सब स्थितियों को देखते हुए लगता है कि हम 2008 से पहले की स्थिति में पहुंच गए हैं। 

पठानकोट के आतंकवादी हमले को लेकर सरकार की रणनीति पर सवाल उठाते हुए पार्टी ने कहा कि इसमें कोई एक कमांड या नियंत्रण केंद्र नहीं था।

Link: Click

बुधवार, 27 जनवरी 2016

'बीजेपी करा रही लोगों की हत्या, क्यों चुप हैं मोदी

मुलायम सिंह यादव बुधवार को लखनऊ में सपा यूथ ब्रिगेड को
संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवा नेताओं ने
नारेबाजी शुरू कर दी जिससे कुछ देर
अफरातफरी का माहौल हो गया। इस हरकत पर
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को गुस्सा आ गया
और उन्होंने नेताओं की क्लास लगा दी।
गुस्साए मुलायम ने का कहा, अनुशासनहीनता
बर्दाश्त नहीं है, हमें अनुशासित लोग
पार्टी में चाहिए। उन्होंने चेतावनी
भी दी कि सुधार नहीं
हुआ तो अनुशासनहीन लोगों की
सूची बना देंगे।
कुछ देर में मुलायम सिंह का गुस्सा शांत हुआ तब उन्होंने युवा
नेताओं को राजनीति का पाठ पढ़ाया साथ
ही केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
मुसलमानों को रिझाने में लगे हैं मोदी
नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को निशाने पर लेते
हुए मुलायम सिंह ने कहा, नरेंद्र मोदी ने सबको
नौकरी देने का वादा किया था किसी को
रोजगार नहीं मिला। मोदी सिर्फ मुसलमानों
को रिझाने में लगे हैं जबकि नोएडा में मुसलमानों के लिए उन्होंने
कुछ नहीं किया। कहा कि अरहर की
दाल महंगी है, गरीबों को
कहीं से राहत नहीं मिल
रही।
उन्होंने कहा, बीजेपी ने किसानों और
नौजवानों को धोखा दिया है। मुलायम सिंह ने सवाल उठाया,
चीन और पाकिस्तान की फौज भारत में
घुस रही है, नरेंद्र मोदी क्या कर
रहे हैं। सपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर
भी निशाना साधा कहा,
बीजेपी के लोग हत्या करा रहे हैं
वहीं नरेंद्र मोदी भेदभाव मिटाने
की बात करते हैं।

शनिवार, 23 जनवरी 2016

सबूत के साथ BJP को घेरेगी आम आदमी पार्टी

एमसीडी के खातों की जांच के लिए बनाई गई
कमिटी के गठन पर राजनीति शुरू हो गई है।
कुछ लोग दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े कर रहे
हैं, जबकि कुछ का कहना है कि जांच से काफी
कुछ सामने आएगा।टाइमिंग के मायनेजांच के
पीछे दिल्ली सरकार की मंशा एमसीडी का
भ्रष्टाचार उजागर करने की है। आम आदमी
पार्टी शुरू से ही एमसीडी में भ्रष्टाचार की
बात करती आई है।
आखिर सरकार इस वक्त ही ऐसा क्यों कर रही
है, इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
भ्रष्टाचार पुख्ता करना चाहती है आप
जानकारों का कहना है कि सरकार की इस
जांच से बहुत कुछ सामने आ जाएगा। अब तक
आम आदमी पार्टी सिर्फ आरोप लगाती आई
है कि एमसीडी में भ्रष्टाचार है। जांच के
जरिए सामने आए तथ्यों के आधार पर आप
बीजेपी का घेराव करेगी। जांच के जरिए आप
भ्रष्टाचार की बात को पुख्ता करना चाहती
है ताकि बीजेपी के नेताओं को सबूतों के साथ
भ्रष्टाचारी कहा जा सके।
एमसीडी चुनाव पर निगाह जानकारों के
मुताबिक, सरकार की कवायद से साफ है कि
आप एमसीडी चुनाव में भ्रष्टाचार का मुद्दा
पूरी तरह हावी रखना चाहती है। इसी के तहत
यह कार्रवाई है। आप एमसीडी चुनाव
भ्रष्टाचार के मुद्दे को ऊपर रखकर लड़ना
चाहती है, इसलिए सारे सुबूत जुटाने की
कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि आम
आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव लड़ने की
घोषणा की है। आप दावा भी कर रही है कि
एमसीडी चुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव
की तरह भारी बहुमत से जीतेगी।

लोकप्रिय पोस्ट