मेरा भारत महान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेरा भारत महान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 1 जनवरी 2016

यह इंडिया है मेरे यार!

1) हम बेटियों की पढ़ाई से ज्यादा उनकी
शादी पर खर्च करते हैं।
2) हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां पुलिस वालों को देखकर
हम सुरक्षित महसूस करने की बजाय घबरा जाते
हैं।
3) IAS एग्जाम में एक शख्स 'दहेज : एक सामाजिक बुराई'
विषय पर 1500 शब्दों का बेहतरीन लेख लिखता है।
सबको प्रभावित करता है और एग्ज़ाम पास कर लेता है। एक साल
बाद यही शख्स दहेज में 1 करोड़ रुपये मांगता है
क्योंकि वह एक IAS अफसर है।
4) भारतीय बहुत शर्मीले होते हैं
लेकिन फिर भी 121 करोड़ हैं।
5) भारतीयों को स्क्रैचप्रूफ गर्रिला ग्लास वाले
स्मार्टफोन पर स्क्रीन गार्ड लगवाना जरूरी
लगता है लेकिन बाइक चलाते समय हेल्मेट लगाना
नहीं।
6) भारतीय समाज 'रेप मत करो' की
बजाय 'रेप से बचो' सिखाता है।
7) यहां योग्य लोगों की बजाय आरक्षण प्राप्त लोग
ज्यादा फायदे में रहते हैं।
8) सबसे बेकार फिल्में सबसे ज्यादा कमाई करती हैं।
9) यहां का समाज, एक पॉर्न स्टार को तो सिलेब्रिटी के
रूप में खास दर्जा दे देता है लेकिन एक रेप पीड़िता को
आम इंसान का दर्जा भी नहीं देता।
10) नेता हमें तोड़ते हैं जबकि आतंकवादी हमें
जोड़ते हैं।
11) हर किसी को जल्दी है लेकिन
समय से कोई नहीं पहुंचता।
12) मैरी कॉम ने जितनी कमाई अपने पूरे
करियर में नहीं की, उससे ज्यादा कमाई
प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम का किरदार निभाकर कर
ली।
13) अजनबियों से बात करना खतरनाक है लेकिन किसी
अजनबी से शादी करना हर लिहाज से
सही है।
14) ज्यादातर लोग जो गीता और कुरान पर लड़ते हैं,
वे लोग होते हैं जिन्होंने इन्हें कभी पढ़ा
भी नहीं है।
15) जो जूते हम पहनते हैं, वे एयर कंडिशंड शोरूम्स में बिकते
हैं और जो सब्जियां हम खाते हैं, वे फुटपाथ पर
बिकती हैं।
अब सोचिए! क्या इन तरीकों से भारत आगे बढ़ेगा?

लोकप्रिय पोस्ट