आरक्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आरक्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 13 मई 2016

दुश्मन अपने इरादे में कामयाब होते जा रहा है

Red carefully

     सावधान sc, st, obc और धार्मिक अल्पसंख्यक लोगों सावधान,

          जैसा कि आप सभी को मालूम है कि पहले गुजरात में पाटीदारों को उकसा कर आरक्षण पर बवाल मचाया और वहां से कोर्ट के बहाने  आरक्षण को ख़त्म कर दिया गया .!
            दूसरे मोहन भागवत के द्वारा आरक्षण की समीक्षा की बात कह कर आप की ताकत को तौलने का काम किया और जैसे ही इन्हें पता चला की ये आपस के टूटे बिखरे असंगठित है .!  एक तरफ प्रधानमंत्री यह दिलाशा देता रहा कि आप के आरक्षण को कोई माँ का लाल काट नही सकता और दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट की तजा डिसीजन के माध्यम  से सभी उंच शिक्षण संस्थानो से आरक्षण को  समाप्त करने की आदेश जारी कर दिया .!
                   उसी तरह अब विश्वसनीय लोगों के द्वारा पता चल रहा है कि , जिस तरह लोकसभा में बीजेपी को   बहुमत हासिल है उसी तरह राज्यसभा में भी बहुमत आ जाये तो उसके बाद इस देश की संविधान जो हमारे  अधिकारों की रक्षा करता है..! को समीक्षा के बहाने ख़त्म कर दिया जायेगा ..! जिसकी सडयंत्र वर्षों से की जा रही है ! जिस सडयंत्र में भारत की सभी प्रमुख मनुवादी पार्टी भाजपा और उसके तमाम सहयोगी पार्टी, बराबर की सहयोगी हैं .! जिसकी पुष्टि हिन्दू धर्म संसद द्वारा 15 आगत 1994 ..95 में जारी उनके गोपनीय ख़त जिसकी कॉपी हमारे पास उपलब्ध है का अवलोकन किया जा सकता है ..!
                  साथियों यह कोई मिथ्या बात नही साथियों इस बात की पुस्टि के लिए मै एक और  अमित शाह का एक बयांन याद दिलाता हूँ उसे याद करना और सोंचना.!  ..अमित शाह (हमें अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए 320 सांसद चाहिए ..) अब जरा सोंचो साथियों कि उनके पास तो लगभग 3 तिहाई बहुमत की सरकार है फिर उन्हें 320 सांसद और किस लिए चाहिए ..? ... ओ इस लिए कि लोकसभा में तो अभी वह कोई भी बिल पास करा सकता है लेकिन राज्य सभा में पास नही हो सकता क्यू कि वहाँ उनका बहुमत नही है इस लिए उन्हें 320 राज्यसभा के सांसद चाहिए ..!
                    
                 मेरे मित्रों , बुद्धजीवी साथियों , sc, st, obc,और अल्प- संख्यक समाज के नवजवान बेरोजगार साथियों  अब समय आ गया है कि हम इन बेईमानो से ,मक्कार मनुवादियों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अपने मानसम्मान के लिए हम  आर पार की लड़ाई लडें अपने अधिकार की लड़ाई के लिए हमें सड़कों पर उतरना होगा तभी जा के आप के अपना वास्तविक हक और अधिकर को बचा पाएंगे , वरना इन मनुवादियों के हाथ लुट कर फिर से उनके गुलाम होंगे ..!
                    sc, st, obc, और minor मसाज   के बुद्धिजीवी साथियों , नवजवान साथियों , माताएं बहने ..आप सभी से मेरा कर वध निवेदन है कि, आप सब आपसी मन मुटाव , छोटे बड़े के फर्क को मिटा कर , आपसी भाईचारा बना  कर अपने मान सम्मन  के खातिर , अपनी माँ बहन की लुटती आबरू की रक्षा के खातिर , अपने लूटते हक और अधिकार की रक्षा के खातिर आओ हम सब इंन मनुवादियों को ललकारें तो मेरा मानना है कि ..इसमे जित सिर्फ और सिर्फ हमारी ही होगी ..हम अपने अधिकार , मानसम्मान को लूटने से बचने में कामयाब होंगे ...और ..दुश्मन हमसे परास्त होंगे ...।।।।
                    बाबा साहब के ऐसे ही बातों को सरदार पटेलजी ने आजादी के पुर्व व बाद में  इग्नोर किया..जिसकी सजा हमारे पिछड़ा भाई आज भी भोग रहे है !!

मंगलवार, 3 मई 2016

ब्राह्मणों को भी नाली साफ करने और गन्दगी उठाने का कार्य सोपा जाना चाहिए हमेशा अछूत ही क्यों?

भक्तगण अवश्य पढ़े और बेतर्क की बहस ना करे
गाली गलोच करके अपने संस्कारो को ना बताये
-----------------------------------------------------------
"जब तुम इंसान को पिने के लिए पानी देने से भी इंकार करते हो, जब तुम उन्हें स्कूल(गुरुकुल) में भी पढ़ने नही देते,तो तुम्हे क्या अधिकार है की अपने लिए अधिक अधिकार की मांग करो?
जब तुम एक इंसान को समान अधिकार देने से भी इंकार करते हो तो तुम अधिक राजनितिक अधिकार मांगने के अधिकारी कैसे बन गए?"
बात बिलकुल खरी है!लेकिन यह क्योकि एक मुस्लिम ने कही है इसलिए हिन्दू भक्त कहेंगे की देखो वह उन अछूतों को मुसलमान बनाकर अपने में शामिल करना चाहते है!
जब तुम उन्हें इस तरह पशुओ से भी गया-बिता समझोगे तो वह जरूर ही दूसरे धर्मो में शामिल हो जायेंगे!
जिनमे उन्हें अधिक अधिकार मिलेंगे,जहा उनसे इंसानो जैसा व्यवहार किया जायेगा!फिर कहना की देखो जी ईसाई,मुस्लिम और बौद्ध लोग हिन्दू धर्म को नुकसान पंहुचा रहे है,व्यर्थ होगा!
कितना सपष्ट कथन है लेकिन यह सुनकर सभी तिलमिला उठते है!ठीक इसी तरह की चिंता हिन्दुओ को भी हुई!सनातनी पंडित भी कुछ न कुछ इस मसले पर सोचने लगे!
आज मंदिरो में लोगो को इसलिए नही घुसने दिया जाता की आज भी लोग उन्हें अछूत मानते है,बात आरक्षण की करे तो कहते है आरक्षण हमे आर्थिक आधार पर चाहिए बहुत खूब जनाब!
आरक्षण:-
              आप शोषण करो जाति आधार पर और आरक्षण चाहिए आर्थिक आधार पर वाह क्या सोच है!
मंदिर की बात करे तो आरक्षण सिर्फ ब्राह्मण को ही क्यों वहा भी अछूत को पूजा करने दो आप तो जन्मों से पूजा करते आ रहे हो अब कुछ दिन इन्हें भी पूजा करने दो !
इनका भी तो होगा भगवान,अब भला भगवान भी छुआछूत करता है यदि नही तो आप क्यों करते हो?
ब्राह्मणों को भी नाली साफ करने और गन्दगी उठाने का कार्य सोपा जाना चाहिए हमेशा अछूत ही क्यों?
अब भक्त गण का नाराज होना तो स्वाभविक ही है आखिर उनका भगवान लोगो से छुआछुत जो करता है!
दलितों की महिलाओ के साथ रोज हो रहे अत्याचारो की खबरे अखबार में देखने को मिल रही है अब भक्त गण ये नही कहेंगे की आरक्षण की जरुरत इनको ज्यादा है बस अपनी धुन में लगे हुए है
आप छुआछूत तो जाति देखकर करते है और आरक्षण आर्थिक आधार पर ये कितना न्यायोचित है?
खैर पोस्ट को ज्यादा लम्बा नही करूँगा भक्तो से निवेदन है बेतर्क बहस ना करे
ये मेरे निजी विचार है किसी के दिल को ठेश पहुची हो तो क्षमा चाहता हु
धन्यवाद
लेखक:-#जयसिंह_नारेड़ा

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2016

आईये हम सब मिलकर आरक्षण को ख़त्म करते हैं

आरक्षण का विरोध करने वाले कृपया 1 बार
हमारे इस पोस्ट को आवश्य पढ़ें।
इधर कुछ दिनों से facebook और whats app पर जोर
शोर से आरक्षण का विरोध किया जा रहा है।
सवर्ण जाति के लोगों का कहना है कि आरक्षण
को पूरी तरह से समाप्त कर देना चाहिए,
मैं भी सोचता हूँ की आरक्षण अब खत्म ही हो
जाये तो अच्छा है समाज में सभी लोगों को
सामान अवसर प्राप्त हो सकेगा।
तो आईये हम सब मिलकर आरक्षण को ख़त्म करते हैं........
1.-शंकराचार्य की कुर्सी पर ब्राह्मण का
आरक्षण है, कुछ सालो के लिए किसी निम्न वर्ग
के वयक्ति को नियुक्त करवाकर ब्राह्मण का
आरक्षण ख़त्म किया जाय।
2.- काशी, सोमनाथ आदि मन्दिरों में भंगी -
चमारों से एक वर्ष पूजा करवाकर वहाँ भी
आरक्षण खत्म करें.
3. - कूड़ा-सफाई का काम अभी तक भंगी ही
करते आये हैं, अब किसी पंडित ठाकुर या सवर्ण
जाती के लोगों को यह जिम्मेदारी सौपी
जाय और आरक्षण खत्म किया जाय.
4. - एक शिक्षा एक पाठ्यक्म और विद्यालय
पद्धति लागू किया जाय। गरीब हो या
अमीर, उच्च वर्ग का हो या निम्न वर्ग का सभी
के बच्चे सरकारी स्कूल में ही पढेंगे, सबों को 1
सामान शिक्षा दी जाय और नौकरी में
आरक्षण खत्म किया जाय।
5.- दलितों को 5 हजार वर्षों तक शिक्षा से
वंचित रखा गया, सवर्णों को सिर्फ 5 वर्ष तक
शिक्षा से वंचित करें और हर जगह से आरक्षण खत्म
करें।
- एक कदम हम बढाये, एक कदम आप बढाईये आरक्षण
खत्म करके समानता का लाभ उठाइये।........
..........................................................

जय भीम

बुधवार, 24 फ़रवरी 2016

अब ये आरएसएस का प्लान B है.

जरूर गौर करें हर दो तीन महीने पर कहीं न कहीं से उठने वाली आरक्षण की मांग का मक़सद ही यही है कि देश में आरक्षण व्यवस्था के विरुद्ध एक फैब्रिकेटेड माहौल तैयार किया जाये,
एक पब्लिक ओपिनियन को क्रिएट किया जाये. यह सन्देश दिया जाये कि आरक्षण व्यवस्था ही मूल समस्या है न कि समाधान.
दरअसल डेमोक्रेटाइज़ेशन के प्रोसेस से सवारों का वर्चस्व टूट रहा है और सदियों से वंचित रहे वर्गों की न्यूमेरिक स्ट्रेंथ अब रिफ्लेक्ट होना शुरू हो गयी है और समय के साथ इसको अब बढ़ना ही है.
यह एक सोची समझी साजिश है जिसके तहत सरकार स्थिति को तब तक बिगड़े रखना चाहती है
जब तक जन सामान्य को दैनिक जीवन में अव्यवस्था न हो जाये, लोग रोज़ रोज़ के तमाशे [जैसा कि साबित करने की मंशा है] से त्रस्त न हो जाएं.
हमने पाटीदार और जाट, दोनों मामलों में समानता देखी है अन्यथा ऐसी कौन सी सरकार होती है जो एक तरफ लॉ एंड आर्डर के स्टेट सब्जेक्ट होने का दम भरते नहीं थकती है
और दूसरी तरफ हालत बिगड़ने पर मूक दर्शक बन जाती है.
गुजरात और हरियाणा दोनों ही जगह बीजेपी की सत्ता है और केंद्र भी इनका है तो
अब क्या कारण है कि हालत संभल नहीं रहे?
दरअसल जानबूझ के संभाले नहीं जा रहे हैं. बिहार में आरक्षण समीक्षा का कार्ड फेल हुआ है और अब ये आरएसएस का प्लान बी है. हालाँकि संवैधानिक पेचीदगियों के चलते आरक्षण से खिलवाड़ लगभग असंभव है
लेकिन जनता के मन में अविश्वास पैदा करना तो आसान ही है. सजग रहे, सतर्क रहे

सोमवार, 22 फ़रवरी 2016

आरक्षण कैसे मिलता है,

हरियाणा में आरक्षण आंदोलन चल रहा है, देख
लीजिये आरक्षण कैसे मिलता है, अब तक कई जाट
मर चुके है.
वो बाबा साहब आंबेडकर ही थे जिन्होंने एक बून्द
रक्त बहाये बिना देश के वंचितो को प्रतिनिधित्व दिया, और वहाँ बात
एक राज्य की नहीं बल्कि पुरे देश के
लोगो की थी, लेकिन हमारे पढ़े लिखे लोगो
की मति मारी गई है पूरी
ज़िन्दगी आरक्षण भोगेंगे और शुरू से अंत तक बाबा
साहब को याद तक नहीं करेंगे.
देखो, सोचो हमारे बाबा साहब ने उस समय हमारे लिए प्रतिनिधित्व
कैसे-कैसे प्राप्त किया होंगे, जिसे आज समाज मलाई के रूप में चाट
रहा है. और सर मंदिरो में जाकर झुका रहा है.
आरक्षण खा खाकर लाल और मोटी चमड़ी
बना चुके लोगो, तुम्हारी चमड़ी तब
निकलती जब अपने बच्चो के लिए आरक्षण
की मांग के खातिर रोड पर आते. वो तो बाबा साहब थे जो
सारी तकलीफे खुद लेकर हमे सिर्फ
सहूलियतें दे गयें.

शनिवार, 23 जनवरी 2016

अब सुमित्रा महाजन ने छेड़ा आरक्षण की समीक्षा का राग

अहमदाबाद
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के इस
बयान पर नया विवाद खड़ा हो सकता है। सुमित्रा महाजन
ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि देश में जाति
आधारित आरक्षण पर 'पुनर्विचार' होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर
भी ऐसा ही चाहते थे।
अहमदाबाद में स्मार्ट सिटीज को लेकर
आयोजित एक कार्यक्रम में स्थानीय निकायों के
प्रतिनिधियों और अफसरों को संबोधित करते हुए महाजन ने
कहा, 'आंबेडकरजी ने कहा था, 10 साल के
लिए आरक्षण दिया जाना चाहिए और इसके बाद
समीक्षा की जानी
चाहिए। पिछड़े लोगों को इस स्तर पर लाया जाना चाहिए।
लेकिन हमने कुछ नहीं किया। यहां तक कि
मैं भी इसकी दोषी
हूं। हमने इस बारे में सोचा भी
नहीं। हमने कभी इस बात पर
ध्यान नहीं दिया कि इसकी
समीक्षा की जानी
चाहिए।'
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक
अहमदाबाद में अपने संबोधन के दौरान महाजन ने कोटा पर
पुनर्विचार की बात को लेकर वियतनाम यात्रा का
जिक्र करते हुए कहा, 'पिछले 20 से 25 सालों में
वियतनामी लोगों ने बहुत तेजी से
विकास किया है। यह एक आश्चर्य की
तरह है, लेकिन हम 60 से 70 सालों के बाद
भी देश से जातिवाद को खत्म
नहीं कर पाए हैं। प्लीज, इसे
राजनीतिक मुद्दा न बनाएं।'
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक
हालांकि बाद में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने
कहा कि वह आरक्षण पॉलिसी के पक्ष या
विपक्ष में अपनी कोई राय जाहिर
नहीं कर रही थीं।
महाजन ने सफाई देते हुए कहा, 'मैं यह कह
रही हूं कि हमें यह सोचना चाहिए कि
आखिर हम बाबा साहेब आंबेडकर के सपनों का समाज
क्यों नहीं बना सके हैं। हमें इसके कारणों
पर भी विचार करना चाहिए।' इससे पहले
आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने
भी आरक्षण की
समीक्षा को लेकर बयान दिया था, जिससे खासा
विवाद खड़ा हो गया था। यहां तक कि बिहार चुनाव में
भी विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना
लिया था और बीजेपी को
करारी हार का सामना करना पड़ा था।
अक्टूबर, 2015 में पीएम नरेंद्र
मोदी ने साफ किया था कि रिजर्वेशन
पॉलिसी में किसी तरह के संशोधन
या हटाए जाने की संभावना नहीं
है। महाजन का बयान ऐसे समय में आया है, जब
बीजेपी हैदराबाद
यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला
की आत्महत्या के बाद आए
पार्टी नेताओं के बयानों से उबरने
की कोशिशों में जुटी है।
बीजेपी नेताओं के बयानों को दलित
विरोधी करार देते हुए विपक्षी दलों
के नेता उसे घेरने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि इन
दिनों गुजरात में बीजेपी को
पाटीदार समुदाय की ओर से
जारी आरक्षण आंदोलन से भी
जूझना पड़ रहा है।

लोकप्रिय पोस्ट