मंगलवार, 5 जनवरी 2016

अंतागढ़ उपचुनाव फिक्सिंग : अमित जोगी की किस्मत का आज होगा फैसला

छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ उपचुनाव फिक्सिंग के कथित
आडियो टेप प्रकरण के बाद बुधवार को कांग्रेस की
बड़ी बैठक होने जा रही है. आज की बैठक में अमित
जोगी के कांग्रेस पार्टी में भविष्य पर फैसला होगा.
आज यह फैसला हो जाएगा कि अमित जोगी
पार्टी में रहेंगे या फिर उन्हें पार्टी से बाहर का
रास्ता दिखाया जाएगा. आपको बता दें की
अमित जोगी ने कांग्रेस महासचिव गिरीश देवांगन
को कारण बताओ नोटिस का जवाब दे चुके हैं. इसके
साथ ही बैठक में 11 नगरीय निकाय चुनाव के
विजयी हुए 8 नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों का
स्वागत किया जाएगा.
साथ ही बैठक में प्रदेश कांग्रेस के जनवरी माह के
कार्यक्रमों पर भी विचार किया जाएगा. इसके
साथ ही प्रदेश के वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों
पर भी चर्चा की जाएगी, जिसमें प्रदेश में
पेट्रोलियम पदार्थ पर मूल्य वृद्धि, किसानों के
द्वारा की जा रही आत्महत्या, किसानों को दिए
जाने वाले बोनस की राशि को लेकर भाजपा
सरकार की वादा खिलाफी प्रदेश में व्यापक सूखे पर
सरकार की बेरुखी, धान खरीदी में किसान को हो
रही कठिनाइयों पर कांग्रेस की रणनीति बनाई
जाएगी.
प्रदेश कांग्रेस के नए कार्यालय भवन के निर्माण की
शुरुआत की जानी है. इस पर भी पदाधिकारियों की
बैठक में विचार होगा.

भाजपा नेता के शादीशुदा भाई ने किया नाबालिग से रेप

जबलपुर में एक भाजपा नेता के शादीशुदा भाई ने एक
नाबालिग लड़की को झांसा देकर उसके साथ रेप कर दिया.
घटना के बाद से ही आरोपी फरार है.
घटना घमापुर थाना के अंतर्गत भगवानदास स्कूल इलाके
की है. जहां रहने वाली 17
वर्षीय नाबालिग 22 दिसम्बर को अचानक गायब हो गई
थी. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने
घमापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
करवाई थी. शिकायत के बाद से ही पुलिस
लड़की की तलाश कर रही
थी.
कुछ दिनों बाद जब लड़की खुद घर पहुंची
तो पता चला कि घमापुर क्षेत्र में ही रहने वाला
रंजीत चमकेल नामक युवक नाबालिग को बहला
फुसलाकर अपने साथ डिंडोरी ले गया था. जहां उसने
नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे छोड़कर फरार हो
गया.
बाद में जैसे-तैसे नाबालिग अपने घर वापस जबलपुर
पहुंची और घरवालों को पूरी घटना के बारे
में बताया. मामला सामने आते ही परिजन
पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने शिकायत
दर्ज करने की जगह मामले को दबाने का प्रयास किया.
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी
रंजीत शादीशुदा है और
भाजपा नेता अविनाश चमकेल का भाई है, इस वजह से पुलिस इस मामले को
दबाने की कोशिश में लगी हुई है.
हालांकि, मीडिया के दखल के बाद पुलिस ने
आरोपी रंजीत चमकेल के खिलाफ नाबालिग
के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल
आरोपी रंजीत फरार है
जिसकी तलाश की जा रही
है.

लोकप्रिय पोस्ट