रविवार, 25 अक्टूबर 2015

मानसिक जंजी़र

एक आदमी कहीं से गुजर रहा था,
तभी उसने सड़क के
किनारे बंधे हाथियों को देखा, और अचानक रुक
गया. उसने देखा कि हाथियों के अगले पैर में एक
रस्सी बंधी हुई है, उसे इस बात का बड़ा
अचरज हुआ की हाथी जैसे
विशालकाय जीव लोहे की
जंजीरों की जगह बस एक
छोटी सी रस्सी से बंधे
हुए हैं!!! ये स्पष्ठ था कि हाथी जब चाहते तब
अपने
बंधन तोड़ कर कहीं भी जा सकते थे, पर
किसी वजह से
वो ऐसा नहीं कर रहे थे.
उसने पास खड़े महावत से पूछा कि भला ये हाथी किस
प्रकार इतनी शांति से
खड़े हैं और भागने का प्रयास नही कर रहे हैं ?
तब महावत ने कहा, " इन
हाथियों को छोटे पर से ही इन रस्सियों से
बाँधा जाता है, उस समय इनके पास
इतनी शक्ति नहीं होती
की इस बंधन को तोड़ सकें.
बार-बार प्रयास करने पर भी रस्सी ना तोड़
पाने के कारण उन्हें धीरे-धीरे
यकीन होता जाता है कि वो इन रस्सियों
नहीं तोड़ सकते,और बड़े होने पर
भी उनका ये यकीन बना रहता है,
इसलिए
वो कभी इसे तोड़ने का प्रयास ही
नहीं करते."
आदमी आश्चर्य में पड़ गया कि ये ताकतवर जानवर
सिर्फ इसलिए अपना बंधन नहीं तोड़ सकते क्योंकि वो
इस बात में यकीन
करते हैं!! इन हाथियों की तरह ही
हममें से कितने लोग सिर्फ
पहले मिली असफलता के कारण ये मान बैठते हैं
कि अब हमसे ये काम हो ही नहीं
सकता और
अपनी ही बनायीं हुई
मानसिक जंजीरों में जकड़े-
जकड़े पूरा जीवन गुजार देते हैं. याद रखिये असफलता
जीवन का एक
हिस्सा है ,और निरंतर प्रयास करने से ही सफलता
मिलती है.
यदि आप भी ऐसे किसी बंधन में बंधें हैं
जो आपको अपने सपने सच करने से रोक रहा है तो उसे
तोड़ डालिए|

बुधवार, 21 अक्टूबर 2015

BJP धोखेबाजो की पार्टी हैं

(एमएनएस- महाराष्ट्र नवनिर्माण
सेना) प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी
(भारतीय जनता पार्टी) पर निशाना
साधते हुए कहा कि यह धोखेबाजों की
पार्टी है. जिले के कल्याण में पार्टी
कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित
करते हुए ठाकरे ने कहा कि बीजेपी का
दूसरा नाम ‘धोखा’ है और यह धोखेबाजों
की पार्टी है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर
निशाना साधते हुए एमएनएस प्रमुख ने कहा
कि वह ऐसे पैकेज बांट रहे हैं जैसे कोई सगाई के
दौरान मिठाई यानी ‘साखरपुडपा’ बांट
रहा हो. अच्छे दिनों का वादा करने वाली
बीजेपी को राज ने आम चुनाव 2014 में
समर्थन दिया था. अब राम जेठमलानी से
लेकर अन्ना हजारे तक की तर्ज पर उन्हें भी
यही लगता है कि अच्छे दिनों के नाम पर
सबको बेवकूफ बनाया गया है.

लोकप्रिय पोस्ट