रविवार, 8 मई 2016

सहानुभूति

एक गरीब औरत ने बामुश्किल आटा पीस—पीसकर सोने की चूड़ियां बनवाईं।
चाहती थी कि कोई पूछे—कितने में लीं?
कहां बनवाईं?
कहां खरीदीं?
मगर कोई पूछे ही न;
सुख को तो कोई पूछता ही नहीं!
घबरा गई, परेशान हो गई;
बहुत खनकाती फिरी गांव में,
मगर किसी ने पूछा ही नहीं।
जिसने भी चूड़ियां देखीं, नजर फेर ली।
आखिर उसने अपने झोपड़े में आग लगा दी। सारा गांव इकट्ठा हो गया।
और वह छाती पीट—पीटकर, हाथ जोर से ऊंचे उठा—उठाकर रोने लगी
"लुट गई, लुट गई! उस भीड़ में से किसी ने पूछा कि अरे, तू लुट गई यह तो ठीक, मगर सोने की चूड़ियां कब तूने बना लीं?
तो उसने कहा: अगर पहले ही पूछा होता तो लुटती ही क्यों!
यह आज झोपड़ा बच जाता, अगर पहले ही पूछा होता।

सहानुभूति की बड़ी आकांक्षा है
कोई पूछे, कोई दो मीठी बात करे।
इससे सिर्फ तुम्हारे भीतर की दीनता प्रगट होती है, और कुछ भी नहीं।
इससे सिर्फ तुम्हारे भीतर के घाव प्रगट होते हैं, और कुछ भी नहीं।
सिर्फ दीनऱ्हीन आदमी सहानुभूति चाहता है। सहानुभूति एक तरह की सांत्वना है,
एक तरह की मलहम—पट्टी है।
घाव इससे मिटता नहीं, सिर्फ छिप जाता है।
मैं तुम्हें घाव मिटाना सिखा रहा हूं।
ओशो: कहै वाजिद पुकार–(प्रवचन–10)

जिसका कोई वैज्ञानिक आधार न हो वह अंधविश्वास कहलाता है।

क्या. आप अंधविश्वासी है? नही न, हर व्यक्ति अपने आप को अंधविश्वासी नही मानता है। सिर्फ झाड फूक करवाना, टोना टुटका की प्रथा ही अंधविश्वानस नही कहलाता है। हर वह विश्वास जो आंख बंद करके किया जाय। जिसका कोई वैज्ञानिक आधार न हो वह अंधविश्वास कहलाता है। गौर करे रोजमर्रा के इन खास अंधविश्वासों पर और अवगत कराये अपने सभी करीबी दोस्तो‍ और रिश्तेदारों को।
1. किसी को बांये हाथ से पैसे देना  अशुभ
2. किसी व्रत-त्यौहार के खिलाफ बोलना आशुभ
3. किसी के घर में बीमार पड़ जाने पे,लाल मिर्च को आग पे जला के घर में धुवां करना
4. घर दुकान दरवाजे पे/नयी कार आदि पे निम्बू हरी मिर्च टांगना
5. भभूत खाना/खिलाना
6. बच्चों/सयानो के गले/बाजू में ताबीज पहनना
7. बिल्ली रास्ता  काटने पर अशुभ
8. चप्पल उल्टी होने पर अशुभ
9. बाहर जाते समय टोकना अशुभ
10. किसी त्योहार के दिन काले कपडे पहनना अशुभ
11. घर के निर्माण के समय उसकी नीव में ताम्बे/स्वर्ण मुद्रा डालना शुभ
12. किसी कार्य के प्रारम्भ में छींकना अशुभ
13. गुरूवार शनिवार और मंगलवार को दाड़ी/बाल कटवाना अशुभ
14. शनिवार को तेल या तेल में सिक्के का दान करना शुभ
15. बच्चों को नजर लगना
16. चोरी करके घर में बोतल में मनी प्लांट उगना अशुभ
17. पीछे से किसी को नमस्ते आदि करना अशुभ
18. पड़ोस में खाने की वस्तु किसी बर्तन में देने पर खाली बर्तन वापस करना अशुभ
19. विधवा स्त्री का किसी शुभ कार्य में शामिल होना अशुभ
20. कौवें का छत पर बैठ कर बोलना अशुभ
21. रात में कुत्ते का रोना/ अलग प्रकार से भोंकना अशुभ
22. लड़की से वंश न चलना।
23. बच्चों को परीक्षा के लिए दही शक्कर खिलाकर भेजना शुभ
24. गले या बाजु में काला धागा बाँधना।
25. बच्चे को काला टीका लगाना।
26. नदी में सिक्के फेंकना।
27. किसी दिन विशेष किसी खास दिशा की यात्रा न करना।
28. अख़बारों में राशिफल देखना उसके अनुसार कार्यक्रम बनाना।
29. रात में किसी को पैसे उधार देने या लौटाने से परहेज करना।
30. शनिवार को लोहा न खरीदना।
31. विशेष संख्या जैसे 13 को अशुभ मानना।
32. उल्लू पक्षी का दिखना अशुभ
33. छिपकली का ऊपर गिर जाना अशुभ
34. सवप्न फल को भविष्‍वाणी की तरह विश्वास करना
35. किसी ओबीसी जैसे तेली जाति के व्यक्ति का सुबह सुबह मुह न देखना अशुभ मानना
36. एससी जाति के व्यक्ति को ग्रहण में बासी खाना दान करना
37. कुछ कहते समय बिजली बंद हो जाय तो झूठ बोल रहा है
38. कुछ कहते समय बिजली आ जाय तो सच बोल रहा है
39. धनतेरस के दिन यह सोच कर खरीददारी करना की आज धनतेरस है।
40. भविष्य  वाणी पर भरोसा करना कुण्डनली ज्यो तिष आदि
41. वास्तु  को मानना एवं उसके अनुसार टोटके या तोड फोड करना
42. दान कर्म से मेरा भला होगा यह सोच कर दान देना
43. मृत पूर्वज को पानी पिलाना खाना खिलाना या श्राद्ध कर्म करना
44. विवाह के लिए शुभमुहूर्त निकलवाना
45. जिसके साथ बुरा हुआ है इसका मतलब उसने पूर्व जनम में इस जन्म् में बुरा किया होगा ये मानना
46. किन्नरों की दुआ बद्दुआ पर विश्वास करना।
यदि आप को ये समझ मे नही आ रहा है तो ये समझिये आप जानवर है जानवर मानसिक गुलाम होता है यदि समझ मे आ रहा है तो आप बुद्धजीवी है फिर भी वुद्धजिवी का प्रतिशत कम है नही  तो आप की व्यवस्था होती यानी आप शासक होते।

लोकप्रिय पोस्ट